Lakhpati Didi Yojana 2023 | Mukhymantri Lakhpati Didi Yojana 2023 (मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना) | Lakhpati Didi Scheme Registration: को महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके उत्थान के लिए हाल ही में शुरू किया गया है। लखपति दीदी योजना 2023 प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण पहल है।
लखपति दीदी योजना 2023 की घोषणा भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से, देश के नाम उनके संबोधन के दौरान की गई है।
यह योजना, महिला-नेतृत्व वाली विकास पहल की केटेगरी में आती है, यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाकर उनकी आर्थिक स्थिति को बढ़ाने का प्रयास करती है। lakhpati didi yojana 2023 के जरिये सरकार का लक्ष्य देश की 2 करोड़ महिलाओ को लखपति बनाना है।
इस योजना के जरिये सरकार स्वयं सहायता समूहों में महिलाओं को शामिल करके, उन्हें वित्तीय रूप से स्वतंत्र बनने के लिए आवश्यक उपकरण, संसाधन और अवसर प्रदान करने की कोशिश करती है। केंद्र सरकार की यह पहल महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई है।
lakhpati didi yojana 2023 को उत्तराखंड सरकार ने अपने राज्य में इम्पलीमेंट करना शुरू कर दिया है, इस योजना के जरिये उत्तराखंड सरकार 2025 तक सवा लाख महिलाओ को लखपति बनाने का लक्ष्य है। इस लेख में हम आपको lakhpati didi yojana 2023 के बारेमे सम्पूर्ण जानकारी देने वाले है, जिसमे पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया,लाभ आदि शामिल है।
इसे भी पढ़े :–
Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 – राजस्थान फ्री मोबाइल योजना
SSC JHT Notification 2023 Out, Apply Online for 307 Posts
PM Kisan 15th Installment Date 2023 | Check Beneficiary List Free
Mukhymantri Lakhpati Didi Yojana 2023 Details
योजना का नाम | मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना |
योजना वर्ष | 2023 |
किसने शुरू की | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी |
लखपति दीदी योजना कब शुरू की गई | 15 अगस्त 2023 |
उद्देश्य | 2 करोड़ महिलाओ को लखपति बनाना |
लखपति दीदी सहायता राशि | 5 लाख |
लाभार्थी | स्वयं सहायता समूह से जुड़ी समस्त महिलाएं |
ट्रेनिंग फी | फ्री |
आवेदन प्रकिया | ऑनलाइन व ऑफलाइन |
लखपति दीदी योजना official website | जल्द ही लांच होगी |
Article Category | Sarkari Yojana |
लखपति दीदी योजना क्या है?
लखपति दीदी योजना ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के उत्थान के लिए भारत सरकार द्वारा शुरू की गई है। भारत के विभिन्न राज्यो में लखपति दीदी योजना पहले से ही चल रही है। अब केंद्र सरकार द्वारा लखपति दीदी योजना के अंतर्गत 2 करोड़ महिलाओ को ट्रेनिंग देकर उन्हें लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
यह एक कौशल विकास और आर्थिक सशक्तिकरण पहल है। लखपति दीदी योजना का लक्ष्य गांवों में दो करोड़ “लखपति दीदी” बनाना है। यह योजना सरकार के गरीबी उन्मूलन और लैंगिक समानता के व्यापक मिशन के अनुरूप है।
योजना के तहत, महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे वे प्रति वर्ष 1 लाख रुपये से अधिक कमाने में सक्षम होती हैं। लखपति दीदी योजना के जरिये महिलाओं को सूक्ष्म उद्यम शुरू करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना है।इसके अलावा इस योजना के माध्यम से सरकार महिलाओ को प्लंबिंग, एलईडी बल्ब,ड्रोन रिपेयरिंग आदि की फ्री ट्रेनिंग प्रदान करेगी। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 2023 में अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण के दौरान गांवों में दो करोड़ लखपति दीदी बनाने के लिए इस योजना की घोषणा की थी।
Lakhpati Didi Yojana 2023 Uttarakhand
उत्तराखंड में लखपति दीदी योजना पहले से ही सफलतापूर्वक चल रही है। मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों की 1.25 लाख महिलाओं को वर्ष 2025 तक लखपति (1 लाख रुपये से अधिक की कमाई) बनाना है।
इस योजना के जरिये उत्तराखंड सरकार अपने राज्य में महिलाओ का खुद का बिज़नेस शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता और विभिन्न तरह की फ्री ट्रेनिंग प्रदान कर रही है। इस योजना में महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण और आर्थिक सहायता प्रदान करना, उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनने और अपने परिवार और समाज में योगदान करने के लिए प्रोत्साहित करना शामिल है।
लखपति दीदी योजना का शुभारंभ
लखपति दीदी योजना को आधिकारिक तौर पर 2023 में भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया है। यह योजना सरकार की एक दूरदर्शी पहल है जिसका उद्देश्य आर्थिक स्वतंत्रता और गरीबी उन्मूलन के माध्यम से महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।
पीएम मोदी ने योजना के माध्यम से दो करोड़ लखपति दीदी बनाने की अपनी इच्छा व्यक्त की है। लखपति दीदी योजना ग्रामीण क्षेत्रों में महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को सूक्ष्म उद्यम शुरू करने और वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करती है। lakhpati didi yojana 2023 का लक्ष्य महिलाओं को फ्री ट्रेनिंग प्रदान करना और खुद का बिज़नेस शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। लखपति दीदी योजना का शुभारंभ हो चुका है, लेकिन अभी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू नही हुआ है।
Lakhpati Didi Yojana 2023 के उद्देश्य
- लखपति दीदी योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और लखपति (1 लाख रुपये से अधिक की कमाई) का दर्जा हासिल करने में सक्षम बनाकर उन्हें सशक्त बनाना है।
- स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के माध्यम से महिलाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है, जिससे उनकी रोजगार क्षमता बढ़ती है और वे स्माल बिज़नेस स्थापित करने में सक्षम होती हैं।
- लखपति दीदी योजना महिलाओं के विकास को बढ़ावा देती है और आर्थिक विकास में योगदान करते हुए वर्क फ़ोर्स में एक्टिवेली पार्टिसिपेट करने के लिए प्रोत्साहित करती है।
- यह योजना स्किल ट्रेनिंग और आधुनिक उपकरण खरीद, कौशल वृद्धि और एंट्रेप्रेंयूरशिप को बढ़ावा देने के लिए आर्थिक मदद प्रदान करती है।
- लखपति दीदी योजना का एक प्रमुख उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देना है, जो सामूहिक आर्थिक गतिविधियों के लिए एक मंच प्रदान करती है।
- गांवों में दो करोड़ महिला करोड़पति (“लखपति दीदी”) बनाकर, यह योजना गरीबी उन्मूलन और महिलाओ के समग्र विकास को बढ़ावा देती है।
लखपति दीदी योजना 2023 के लाभ
- lakhpati didi yojana को अलग अलग राज्यो में राज्य सरकारों द्वारा चलाया जा रहा है ,जिससे प्रत्येक राज्य की महिलाएं इसका लाभ ले सकती है।
- lakhpati didi yojana 2023 के जरिये सरकार महिलाओ की सालाना इनकम को 1 लाख से अधिक करना चाहती है।
- इस योजना के जरिये केंद्र सरकार राज्य सरकारों की मदद से महिलाओ को प्लंबिंग, ड्रोन रिपेयरिंग, ड्रोन उड़ाने आदि की ट्रेनिंग प्रदान करेगी।
- इस योजना की सहायता से महिलये अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकती है।
- lakhpati didi yojana के अंतर्गत महिलाओ को 5 लाख तक कि आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- सरकार इस योजना के जरिये देश की 2 करोड़ महिलाओ को लखपति बनाना चाहती है।
मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना की विशेषताएं
प्रधान मंत्री लखपति दीदी योजना भारत सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को स्माल बिज़नेस शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करके सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई एक सरकारी योजना है। इस योजना का उद्देश्य लगभग दो करोड़ महिलाओं को कौशल विकास ट्रेनिंग प्रदान करना है।
इसका प्राइमरी उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में सक्षम बनाना है। लखपति दीदी योजना के अंतर्गत महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण की पेशकश की जाती है, जो उन्हें छोटे बिज़नेस शुरू करने और प्रबंधित करने में सक्षम बनाती है।
लखपति दीदी योजना पात्रता/ Eligibility
इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदकों को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा, जो कि इस प्रकार है।
- lakhpati didi yojana 2023 के लिए भारत की सभी महिलाएं रजिस्ट्रेशन कर सकती है।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओ का स्वयं सहायता समूह से जुड़ा हुआ चहिये।
- lakhpati didi yojana का लाभ केवल महिलाएं ले सकती है,कोई भी अन्य व्यक्ति इसके लिए पात्र नही है।
लखपति दीदी योजना दस्तावेज
- आवेदक दीदी का फोटो
- आवेदक दीदी का आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- पैन कार्ड
- ईमेल आईडी
Lakhpati Didi Yojana Online Apply (Lakhpati Didi Scheme Registration)
lakhpati didi yojana 2023 के लिए आवेदन करने के लिए अभी किसी भी तरह की जानकारी प्रकाशित नही की गई। जैसे ही आवेदन प्रक्रिया से कोई सम्बंधित अपडेट आएगा, हम आपको इसी पोस्ट पर सूचित करेंगे। खबरों के मुताबिक lakhpati didi yojana 2023 के रजिस्ट्रेशन के लिए ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
Important Links
Official Website for Registration | Click Here |
Visit Our Home Page | Click Here |
Conclusion
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में 15 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दिवस के दिन लाल किले की प्राचीर से lakhpati didi yojana 2023 की घोषणा की है। हालांकि कई राज्यो में पहले से ही यह योजना काम कर रही है। इस योजना के जरिये सरकार का ग्रामीण क्षेत्रो में 2 करोड़ महिलाओ को लखपति बनाने का लक्ष्य है।
इसके अतिरिक्त सरकार महिलाओ को विभिन्न तरह की फ्री ट्रेनिंग प्रदान करती है, जिसमे प्लम्बर, ड्रोन रिपेयरिंग आदि। साथ ही महिलाओ को खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए 5 लाख तक कि आर्थिक सहायता भी प्रदान करती है। lakhpati didi yojana 2023 के लिए आवेदन करने के लिए एभी तक कोई जानकारी या पोर्टल शेयर नही किया गया। जैसे ही इस सम्बंध में कोई अपडेट आएगा हम आपको सूचित करेंगे।
FAQs
CM lakhpati didi yojana क्या है?
मुख्यमंत्री लखपति योजना ग्रामीण क्षेत्रो की महिलाओ के कल्याण और आर्थिक उत्थान के लिए केंद्र सरकार के द्वारा शुरू की गयी एक सरकारी योजना है। इसका उद्देश्य महिलाओ को स्किल ट्रेनिंग प्रदान करना है।
CM lakhpati didi yojana 2023 के जरिये सरकार कितनी महिलाओ को प्रशिक्षित करेगी?
lakhpati didi yojana के जरिये सरकार 2 करोड़ महिलाओ को विभिन्न क्षेत्रों में ट्रडिंग प्रदान करेगी।
CM lakhpati didi yojana registration
लखपति दीदी योजना रजिस्ट्रेशन सम्बन्धी अभी कोई अपडेट जारी नही किया गया है।